मध्य प्रदेश

बाढ़ में डूबे दुखों के बीच पहुंचे मामा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने बाढ़ पीड़ितों को बंधाया भरोसा, बोले कोई भी किसान बाकी नहीं रहेगा

सिलवानी। बाढ़ से बेहाल सिलवानी क्षेत्र के गांवों में रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दौरा कर पीड़ितों के आंसू पोंछे। बम्होरी, साईंखेड़ा, पड़रिया खुर्द, कीरतपुर, वर्धा जोड़, सिलवानी सहित कई गांवों में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने सबसे पहले साईंखेड़ा स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर ग्रामीणों की कुशलता की प्रार्थना की।इसके बाद वे सीधे बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे जहां महिलाओं की आंखें भर आईं। कई महिलाओं ने रोते हुए कहा, “अब चिंता नहीं मामा आ गए हैं।” बच्चे केंद्रीय कृषि मंत्री मामा शिवराज ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए दौड़ पड़े। बही पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने हर पीड़ित से संवाद कर भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जायेगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का तत्काल सर्वे कर राहत और पुनर्वास कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खाद, डीएपी और यूरिया की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही कहा कि सभी किसानों की मूंग तौली जाएगी, कोई भी किसान शेष नहीं रहेगा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने भी कहा कि “सरकार की प्राथमिकता है कि हर पीड़ित को पूरा सहयोग मिले। हम हर संभव मदद सुनिश्चित कराएंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, भाजपा नेता विभोर नायक, विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, संजय मस्ताना, मिलन जैन, मुकेश राय, सर्वश खरे, प्रदीप कुशवाहा सहित बड़ी संख्या ग्राम वासी नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button