निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की भव्य अगवानी

रिपोर्टर :सतीश चौरसिया
उमरियापान । गोसलपुर में निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ की भव्य आगवानी की गई । गोसलपुर में जैन समाज के पुरुष नारी युवक युवतियाँ व बालक बालिकाओं के साथ सिहोरा, खितौला, जबलपुर, पनागर के सभी धार्मिक बंधुओ ने मुनि श्री की आगवानी की पूरे ग्राम में रंगोली सजाकर व पाद प्रक्षालन कर मुनि संघ की अगवानी की गई।मुनि संघ प्रात: 5:30 बजे खितौला से गोसलपुर के लिए मंगल विहार हुआ। गोसलपुर ग्राम होते हुए अतिशय क्षेत्र सम्मेदगिरी आगमन हुआ। मुनि श्री की सम्मेदगिरी में धर्मसभा आयोजित की गई। मुनि श्री ने सम्मेदगिरी के विकास निर्माण कार्य के लिए कहा कि यहां की समाज में समर्पण भाव है पहले भी था। दीपक को जलाना सहज है पर ज्योति को ज्योति को अखंड जलाना बहुत महत्व रखता है। यहां के लोगों ने दीपक तो जलाया था पर उसे निरंतर जलाए नहीं रखा। अब जो भाव समर्पण संघ के विकास के लिए सजोया है उसे पूर्ण करने का संकल्प लेना होगा। में तो भगवान के लिए नहीं भक्तों के हित के लिए कार्य हेतु सदैव तत्पर रहता हूं और इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु यहां आया हूं।रूपरेखा तैयार है कार्य प्रारंभ करो । मुनि श्री को विभिन्न जैन कमेटी द्वारा श्रीफल भेंट किए गए एव जबलपुर जैन समाज द्वारा जबलपुर आने का आग्रह किया गया । पाद प्रक्षालन का पुण्य अनिल, अमित, आकाश, मोनू जैन अमित मेडिकल परिवार को प्राप्त हुआ। मुनि श्री की आहारचर्या संजय जैन अध्यक्ष गोसलपुर जैन समाज के यहां हुई एव शाम को 6 बजे जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम भी सम्मेदगिरी परिसर में आयोजित किया गया । जिसमे मुनि श्री के द्वारा श्रावकों की जिज्ञासा का समाधान किया गया।



