देश विदेशमध्य प्रदेश

केंद्रीय कृषि मंत्री का सिलवानी दौरा 3 अगस्त को

सिलवानी। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान आगामी 3 अगस्त 2025 रविवार को सिलवानी तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा करेंगे। वे इस दौरान सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 11 बजे स्मार्टसिटी से प्रस्थान कर ग्राम बम्होरी पहुंचेंगे, जहां वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे क्रमशः पडरिया जोड़, वर्धा-बम्होरी जोड़, साईंखेड़ा जोड़ होते हुए सायं 4 बजे सिलवानी पहुंचेंगे।
प्रत्येक गांव में लगभग 20 से 40 मिनट का निरीक्षण किया जाएगा। शाम 5 बजे वे सिलवानी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह दौरा हाल ही में हुई भारी वर्षा और बाढ़ के कारण प्रभावित हुए ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र सरकार की सक्रियता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। ग्रामीणों को इस दौरे से राहत व पुनर्वास कार्यों में गति की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button