मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक का अनूठा कार्य, स्वयं सम्मान की राशि जैन मंदिर कमेटी दान दी

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत जैन मंदिर में हुई चोरी के 55 घंटा में पकड़े जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों एवं तेजगढ़ थाना प्रभारी धमेंद्र उपाध्याय के साथ साइबर टीम के साथ चोरी पकड़ने में भूमिका रखने वाली पुलिस टीम का सम्मान जैन समाज तेजगढ़ के द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मंत्री लखन पटेल के द्वारा परेड ग्राउंड पर किया गया सम्मान दमोह पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी शनिवार को तेजगढ़ पहुंचे जहा उन्होंने स्वयं के सम्मान के 21 हजार रुपए की राशि मै से 1 रुपया रखकर ₹20999 मंदिर कमेटी को दान किए। इस अवसर पर समाजसेवी संतोष भारती, अरविंद इटोरिया, सरपंच विनंजय जैन के साथ बड़ी संख्या में जैन समाज एवम पुलिस के लोगो की उपस्थिति रही जहां पर शेष बचे हुए पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया गया।

Related Articles

Back to top button