पीओएस मशीन का सर्वर डाउन का बहाना, चादनगोड़ा के आधे उपभोक्ताओं को भी मिला राशन
लोग परेशान, राशन दुकानदार बोले ऐसी स्थिति में किसी को राशन नहीं दिया जाएगा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । राशन दुकान चाँदनगोड़ा के आधे उपभोक्ताओं को नवंबर माह 2022 का आधे उपभोक्ताओं को ही सस्ता और पीएम अन्नपूर्णा योजना का अनाज मिल सका है। जिससे गरीब उपभोक्ता महंगाई के इस दौर में बमुश्किल परिवार का पेट पालने के लिए मजबूर होंगे।पीडीएस राशन दुकानदार पवन नामदेव बोले कि चले जाओ यहां से पूरे नवम्बर महीने पीडीएस मशीनों में सर्वर डाउनbका बहाना बनाकर आधे उपभोक्ताओं को राशन, खाद्यान्न और शक्कर नहीं दी गई।
ऐसे में राशन हो जाएगा लैप्स….
जिस तरह से राशन दुकानदार पवन नामदेव ने बोला और गरीब उपभोक्ताओं से बहाना भी बनाया और सरेआम धमकी देते हुए उपभोक्ताओं जे कहा कि चले जाओ सर्वर स्लो चलने की वजह से मैं आपको राशन नहीं दे सकता। ऐसे में गरीब उपभोक्ताओं को राशन से मोहताज होना पड़ा। उनका राशन नवंबर महीने का लैप्स भी हो सकता है।
गरीब उपभोक्ता गणेशराम, बलराम ने बताया कि जब हम चाँदनगोड़ा निवासी ने बताया कि राशन दुकानदार पवन नामदेव ने हम गरीबों को पिछले साल स्कूली बच्चों को ना तो फ्री चने और तुअर दाल भी मूंग वितरण भी नहीं किया इंतजार करो का बहाना बनाकर महुआखेड़ा भेजने का बहाना बनाकर रास्ते से ही खाद्यान्न गोलमाल कर दिया गया।
ग्रामीणजनों का कहना है कि गरीबों का निबाला छीनकर राशन दुकानदार बाजार में ऊंचे दामों में ब्लैक मार्केटिंग कर कमाई की जा रही है। यह गोरखधंधा सालों से धड़ल्ले से चल रहा है।
इस संबंध में आरएम सिंह, खाद्य अधिकारी रायसेन का कहना है कि हमने अगर पीओएस मशीनों का सर्वर डाउन रहता है तो अगले महीने की दस तारीख तक राशन वितरित करने के आदेश राशन दुकानदारों को दिए गए हैं। ताकि कोई भी गरीब उपभोक्ता राशन से वंचित ना रहें। ऐसा कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेश से सिस्टम में सुधार कराया गया है।



