मध्य प्रदेशविधिक सेवा

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वाहन रैली का आयोजन सोमवार को

वाहन रैली में हैलमेट पहन कर सिहोरा नगर का किया जायेगा भ्रमण, न्यायाधीश हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय न्यायाधीश सैफी दाऊदी (न्यायाधीश) तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के निर्देशानुसार दिनांक 4 नवम्बर 2024 को प्रातः सुबह 11 बजे न्यायोत्सव के शुभ आरंभ के उपलक्ष्य में बाइक रैली का आयोजन किया जाना है । इस दौरान क्षेत्रीय समस्त पैरा लीगल वालंटियर को अपनी अपनी बाइक लेकर साथ ही हेलमेट लगाकर आना है। जिसमें माननीय न्यायाधीश के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाइको को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया जायेगा। जिसमें समस्त पैरा लीगल वालंटियर को अपनी अपनी बाइक और हेलमेट लेकर आना अनिवार्य है एवं माननीय न्यायाधीश के द्वारा समस्त पैरा लीगल वालंटियर का परिचय भी होना है।

Related Articles

Back to top button