उमरियापान में विहिप-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा रविवार को उमरियापान के मचखंडा मोहल्ला स्थित चौधरी मंदिर में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों का पूजन कर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ संगठन की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया गया । शस्त्र पूजन को भारतीय परंपरा, शौर्य एवं साहस का प्रतीक मानते हुए कार्यकर्ताओं ने सामाजिक और धार्मिक दायित्वों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संयोजक कान्हा सोनी, प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक ललित काशी, सह संयोजक अभिषेक यादव एवं सुरक्षा प्रमुख आकाश बर्मन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, विजय दुबे,बसंत चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, कमलेश चौरसिया, प्रमोद असाटी,राहुल असाटी, अतुल असाटी, अर्जुन चक्रवर्ती, गोलू सोनी, प्रिंस सोनी, शिवम सोनी, सोनू रजक, भानु सोनी, आदित्य तिवारी, अमित दहिया, विनोद साहू, जगदीश सोनी, विजय सोनी, पारस गौतम, नयन दुबे, शिवा असाटी, नीरज सोनी, संस्कार असाटी एवं विक्की सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।



