मध्य प्रदेश
भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य शासन से तीन नामों के पैनल मांगे, जबलपुर शहर में आदित्य प्रताप सिंह को मिल सकतीं हैं कमान
आज शाम तक इन जिलों में कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग किए जाने की संभावना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भोपाल से कल रात जारी आदेश में चारों अधिकारियों को हटाने के बाद अभी चुनाव आयोग ने जबलपुर, भिंड में पुलिस अधीक्षक और रतलाम, खरगोन में कलेक्टरों की पदस्थापना नहीं की है। इन जिलों में एसपी और कलेक्टरों की पदस्थापना को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य शासन से तीन-तीन नामों के पैनल मांगे हैं। इसके बाद नए अफसरों की पदस्थापना की जाएगी। गुरुवार शाम तक इन जिलों में कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग किए जाने की संभावना जताई जा रही है।



