मध्य प्रदेश

राजा बाबा के दरबार में लगा भक्तों का तांता, जुटी सैकड़ों की भीड़

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के ग्राम नई गड़िया चैनपुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष राजा बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, भक्तों ने राजा बाबा की पूजा अर्चना कर नव वर्ष की शुरुआत की, वही राष्ट्रीय यादव शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओ ने दरबार में पहुंच रहे भक्तों की आगवानी की, और किसी भी श्रद्धालु को कोई भी परेशानी ना हो इसका खयाल रखा, यहां पहुंचे महिला पुरुषों ने दाल बाटी बनाकर पार्टी की वही बज रहे भजनों पर जमकर नृत्य भी किया।
राष्ट्रीय यादव शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष राजा भैया यादव ने बताया हम लोग हर वर्ष हमारे अराध्य के दरबार में नववर्ष मनाते हैं, दरबार में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं, हमारी पूरी टीम दरबार की सारी व्यवस्थाएं देखती हैं, और राजा बाबा की कृपा से सब कार्य सफल हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button