मध्य प्रदेश

घुघरी में खराब ट्रांसफार्मर बदला, ग्रामीणों ने विधायक धीरेंद्र सिंह व मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया का जताया आभार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम घुघरी में चक्की के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना पड़ था, जिसके कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के कारण घरेलू कार्यों सहित किसानों को भी दिक्कतें हो रही थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने के निर्देश दिए । उनके प्रयासों के बाद आज नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई ।
ग्रामवासियों ने विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेकर लगातार समाधान कराने का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण होता रहेगा।

Related Articles

Back to top button