क्राइम

अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक चालक पीछे से घुसा، हुई मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मंगलवार की रात करीब 10 बजे विद्युत वितरण कंपनी का हेल्पर बाइक से अपने गृह गांव सुनेहरा जा रहा था । रास्ते में मडिया गांव के पास एक घर के सामने लापरवाही से बिना रेडियम लाइट के सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत होने पर गंभीर रूप से घायल हो गए।। दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए और उन्हें बेगमगंज सिविल अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पुलिस में मामला दर्जकर ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर मालिक फरार है।
सब-इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह चौधरी ने बताया कि ग्राम सुनेहरा निवासी राजपाल सिंह पाल 30 वर्ष पिता निर्भय सिंह पाल निवासी सुनेहरा जोकि विद्युत वितरण कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करते है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से वापस घर सुनेहरा जा रहे थे।
मडिया गांव निवासी गुड्डा लोधी नामक व्यक्ति का बिना रेडियम -लाइट के एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क के बीच में खड़ी थी जिससे उक्त घटना घटित हो गई । पुलिस ने ट्रैक्टर – ट्रॉली मालिक गुड्डा लीधी के खिलाफ मामला दर्जकर ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर लिया है। जबकि आरोपी गुड्डा लोधी की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button