ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की जांच कराने ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पटेरा । दमोह जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरखेरा ग्रामीण सरपंच सहित ग्राम पंचायत के किसानों ने पटेरा जनपद पंचायत पहुंचकर तहसीलदार राजेश सोनी को जिला कलेक्टर के नाम प्राकृतिक आपदा से अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से फसलों और कछवारों में सब्जी एवं आम बगीचों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने ज्ञापन सौंपा
ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्राम वासियों ने एकजुट होकर ग्राम बरखेरा एवं खमरिया में अतिवृष्टी एवं ओलावृष्टी में गेहू, सरसो, चना, आम बगीचा एवं कछवारो की फसले पूर्ण रूप से नष्ट हो गयी है जिला प्रशासन कलेक्टर से निवेदन है कि आर्थिक सहायता की जाये।
ज्ञापन देने वालों में जगवेंद्रसिंह रूपसिंह लालसिंह क्षेत्रपाल विश्वकर्मा और रोशनसिंह हीरा सिंह, सुरेंद्रसिंह राजेंद्रसिंह दलसिंह देवेंद्रसिंह, रूपसिंह, रामस्वरूप विश्वकर्मा, देवसिंह, वीरसिंह, प्रमोद अहिरवार, राजकुमार सिंह, बहादुर सिंह, गुलजार सिंह, दुरगसिंह, अशोक कटिहार, लालसिंह, भानु प्रताप सिंह, लक्ष्मण विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्रसिंह, खुशीराम विश्वकर्मा, उत्तमसिंह, भगतलाल विश्वकर्मा, भूपत विश्वकर्मा, रामसेवक विश्वकर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा, दीनदयाल विश्वकर्मा, रामगोपाल, भोला रजक, हरगोविंद कुशवाहा, माही लाल प्रजापति, कमल प्रजापति, अंकित सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रकाश साहू, मोहन राठौर, उत्तम प्रजापति, नवल प्रजापति, गोकल प्रजापति, सुनील प्रजापति उपस्थित रहे।



