धार्मिकमध्य प्रदेश

विश्व हिन्दू परिषद ज़िलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की भेंट

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सोनी का उमरियापान प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष से कार्यकर्ताओं ने की भेंट। सर्वप्रथम प्रखंड संयोजक कान्हा सोनी ने जिला अधिकारी का परिचय कराके बैठक की शुरुआत की। उसके बाद प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, और प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता ने जिला अध्यक्ष का तिलक वंदन, भगवा दुपट्टा, श्रीफल देकर स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं का परिचय तिलक वंदन किया गया, तत्पश्चात जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता को हमेशा समाज के बीच सक्रिय रहना हैं, हिन्दू परिवार के हर व्यक्ति को बजरंग दल से जोड़ना हैं। मजबूत कार्यकर्ता तैयार करना हैं कार्यकर्ता ही संघटन की रीढ़ है। हर गांव में खंड टोली तैयार हो, गौ रक्षा करना, वनवासी क्षेत्र में कार्यकर्ता को सक्रिय रहने के लिए कहा है धर्मांतरण का शिकार सबसे ज्यादा वनवासी परिवार हो रहा हैं। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मठ मंदिरों की सफाई, निशुल्क स्वास्थ्य सेवा आदि पर ध्यान देने के लिए कहा गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, प्रखंड संयोजक कान्हा सोनी , सत्संग प्रमुख गोलू सोनी, गौ रक्षा प्रमुख पंकज दहिया, उपाध्यक्ष गोल्डी चौरसिया, सह मंत्री ललित काछी, सह सुरक्षा प्रमुख अभिषेक यादव, सह विद्यार्थी प्रमुख प्रिंस सोनी, सह गौ रक्षा शनि दहिया, साहिल बर्मन, धीरज सोनी, अंकित सोनी, हर्षित गुप्ता, पारस सोनी, सागर पटेल, सोनेलाल सोनी, विष्णु ठाकुर, बाला असाटी आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button