60 हजार मूल्य की अवैध सागौन जप्त

सिलवानी। वन परिक्षेत्र कार्यालय जैथारी में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सागौन से निर्मित किये जा रहे फर्नीचर निर्माण एवं अवैध व्यापार के विरूद्ध छापामार कार्यवाही करते हुए वन विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुये अरोपी रामगोपाल पिता मुल्लू हरिजन ग्राम शालाबर्रू के मकान की घेराबंदी कर घर की तलाशी ली गई। घर की तलाशी लेने पर घर में सागौन चिरान कुल 1.023 घनमीटर लकड़ी की कीमत लगभग 60000 रूपये है लकड़ी की जप्ती बनाकर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी जैथारी रोहित पटैल, मनीष छारी परिक्षेत्र सहायक घोघरी, शंकरसिंह भल्लावी परिक्षेत्र सहायक प्रतापगढ़, भूरे सिंह कीर परिक्षेत्र सहायक जैथारी, भूषणसिंह चौहान वनरक्षक, राजुकुमार मर्सकोले वनरक्षक, गोपालसिंह रघुवंशी वनरक्षक, परमेन्द्र सिंह भल्लावी वनरक्षक, अभिषेक रघुवंशी वनरक्षक एवं सहयोगी दलों का योगदान रहा।



