मध्य प्रदेश

एमपी पुलिस में चयन पर शिवम चौरसिया का भव्य स्वागत, नगर में खुशी की लहर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उमरियापान निवासी राजू चौरसिया के सुपुत्र शिवम चौरसिया का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन होने पर नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । शिवम की इस उपलब्धि से परिवार, समाज एवं नगरवासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला । नगर के लोगों ने फूलमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने शिवम चौरसिया को फूलमाला पहनाकर बधाई दी और कहा कि शिवम की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है । उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है । शिवम ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े सपने साकार कर सकते हैं । समाजजनों एवं नगरवासियों ने शिवम चौरसिया का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं । लोगों ने आशा व्यक्त की कि शिवम अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे ।
शिवम चौरसिया ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठजनों, मित्रों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह और सम्मान मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सहयोग को दिया ।

Related Articles

Back to top button