मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं के बीच चल रही जोर आजमाइश

रिपोर्टर: राधेश्याम साहू
सिलवानी । 2 सितंबर से भाजपा ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। यह सदस्यता इस बार मोबाइल नम्बर से हो रही है। भाजपा कार्यालय द्वारा जारी की गई एक लिंक पर मोबाइल नम्बर फीड करने के बाद ओटीपी आता है, जिसे फीड करने के बाद कार्यकर्ता की जानकारी फीड कर अपलोड कर दिया जाता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा रेफरल कोड का भी विकल्प रखा गया है। इसी आधार पर पता चलता है कि किस कार्यकर्ता द्वारा कितने नए कार्यकर्ता जोड़े गए हैं और पुराने कार्यकर्ताओं
का नवीनीकरण कराया गया है।
सिलवानी विधानसभा में यह सदस्यता अभियान जोरों पर है और भाजपा कार्यकर्ता
एक दूसरे से अधिक सदस्य बनाने में जोर आजमाइश कर रहे हैं। इसमें पूर्व क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष विजय शुक्ला भी संगठन के द्वारा गयी जिम्मेदारी यो को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाह कर रहे हैं। एवं भाजपा सदस्यता के लिए अपने मंडल व क्षेत्र के लोग से संपर्क करें रहे हैं।

Related Articles

Back to top button