मध्य प्रदेश

कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल से आंगनवाड़ी का कार्य प्रभावित

सिलवानी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार से शुरू हो गई। तहसील परिसर में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के बैनर तले शुरू हो गया है। हड़ताल पर बैठीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई। क्षेत्र की कार्यकर्ताओं की हड़ताल से आंगनवाड़ी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
नियमित करने की मांगः संगठन की ब्लाक अध्यक्ष विद्या रघुवंशी व सचिव जानकी लोधी ने बताया कि आंगनवाड़ी मिनी कार्यकर्ता को कार्यकर्ता का दर्जा दिए जाने, अक्टूबर 2018 से बढ़ हुए डेढ़ हजार रुपये की राशि एरियर्स के साथ एकमुश्त भुगतान करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नियमित करने, बढ़ती हुई मंहगाई को देखते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता को 25 हजार व सहायिकाओं को 20 हजार रुपये वेतन देने, मोबाइल की राशि का जल्द से जल्द वितरण करने की मांग शासन से की जा रही है।

Related Articles

Back to top button