लाइट सुधार रहे बिजली कर्मी की करंट लगने से हुई मौत

खंभे पर डीपी की सर्विसिंग कर रहा था
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
औबेदुल्लागंज । बिना किसी सुरक्षा उपक्रम के बिजली के खंभे पर चढ़कर डीपी की सर्विसिंग करते समय अचानक लाइन चालू होने से विद्युत विभाग का हेल्पर करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि संजय भललावी औबेदुल्लागंज में विगत 8 सालों से बतौर हेल्पर काम कर रहा था। मृतक संजय ग्राम तामोट गांव में बिजली खंभे पर चढ़कर लाइन सुधार रहा था, तभी अचानक बिजली चालू को गई और करंट का तेज झटका लगने से वो खंभे से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीण तत्काल संजय को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम तामोट में मृतक जिस जगह काम कर रहा था उस जगह पर बिजली के तार नीचे झूल रहे है और केवल भी खराब हो रही है जिसकी ग्रामीण कई बार बिजली विभाग से शिकायत कर चुके है।



