शासकीय महाविद्यालय में योगा व्यायाम. सूर्य नमस्कार कार्यकृम संपन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अभिलाषा चौरसिया के निर्देशानुसार आज शिविर के दूसरे दिन सुबह 6 बजे योगा व्यायाम सूर्य नमस्कार किया गया l तत्पश्चात लक्ष्य गीत गायान किया गया | 8 बजे स्वच्छता रैली नारेबाजी के साथ निकाली गई साथ ही ग्राम मंगेली की गलियों की सफाई स्वयंसेवको द्वारा की गई | 12 बजे बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें “जीवन जीने की कला” बिषय पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अभिलाषा चौरसिया द्वारा ब्याख्यान दिया गया | 2:00 बजे दल नायकों का चयन किया गया एवं दलों की बैठक आयोजित की गई | 3:00 बजे से 4:00 बजे तक जनसंपर्क किया गया | 5 बजे खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें बी. ए. तृतीय बर्ष के कर्मठ स्वयंसेवी शिवाजी दल के दल नायक श्रजल चौरसिया विजेता रहे | एनएसएस सहायक कार्यक्रम अधिकारी ईश्वरदीन चौधरी द्वारा विजेता को डायरी और पेन प्रदान की गई |



