मध्य प्रदेश
महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिवराज का आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय नेतृत्व शिविर का शुभारंभ ग्राम मंगेली में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अभिलाषा चौरसिया के नेतृत्व में किया गया l शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे एवं ग्राम पंचायत सचिव मनीष मिश्रा के द्वारा सरस्वती पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया| इस कार्यक्रम में में सहायक प्राध्यापक श्रीमती दीपिका जैन, डॉ. आशीष पांडे, सहायक सचिव प्रकाश सेन ग्राम पंचायत मंगेली प्राथमिक शाला के प्रधान अध्यापक सूर्यकांत त्रिपाठी सहित समस्त स्वयंसेवक एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रहे |



