युवा नेता मोहन साहू का निधन, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
सिलवानी । नगर के उभरते समाजसेवी, वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, गुरुवार को इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया, उनके निधन की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
40 वर्षीय मोहन साहू में तीन भाइयों लक्ष्मीनारायण (मुलायम साहू), लखनलाल में सबसे छोटे थे। वह अपने पीछे पत्नी रागिनी साहू दो पुत्री और एक पुत्र को रोता बिलकता छोड़ गए।
उनका स्वभाव अत्यंत सरल और अंदाज़ हमेशा हँसमुख था, आज हमारे बीच नहीं रहे। उनका जीवन एक मिसाल था उसने कठिन परिश्रम से बड़े मुकाम हासिल किये।
हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला दिल से लोगों की मदद करने वाला और हर पल को खुशनुमा बना देने वाला। तुम्हारा जाना केवल एक व्यक्ति का नहीं, एक भावना का बिछड़ जाना है। वह जय वर्षों से निरंतर बाबा अमरनाथ यात्रा में साथियों के साथ जाते थे और धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते थे।
उनके पार्थिव देह को देर रात सिलवानी लाया गया, शुक्रवार को गांधीनगर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृगांचल एक्सप्रेस परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति।



