कृषिमध्य प्रदेश

नरवाई जलाने पर जिले में गुरुवार को 26 एफआईआर दर्ज

पर्यावरण क्षति के 171 प्रकरणों में 461000 रु जुर्माने की कार्रवाई
रायसेन । जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ किसानों को नरवाई जलाने के दुष्परिणामों और नरवाई प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी जा रही है। समझाइश के उपरांत भी नरवाई जलाने वालों पर नियमानुसार एफआईआर और जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है। अपर कलेक्टर श्वेता पवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 24 अप्रैल को नरवाई जलाने पर 26 एफआईआर की गई हैं। जिले में पर्यावरण क्षति के 171 प्रकरणों में 461000 रु जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button