मध्य प्रदेश
युवा समाजसेवी शानू शाक्या का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया गया

रायसेन । जिले के वरिष्ठ पत्रकार तिलक शाक्या के सुपुत्र युवा समाजसेवी शानू शाक्या का जन्मदिन महात्मा गांधी वृद्ध आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी शानू शाक्या ने वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर केक काटा तथा उन्हें हार-फूल माला पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उन्हें मिठाई वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर उपस्थित जनों ने शानू शाक्या के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार राज किशोर सोनी, श्री हिंदू समिति के अध्यक्ष रवि खत्री, चिमन कुशवाहा, पत्रकार महेंद्र तोमर, मलखान सिंह रावत, बबलू वर्मा, राजेश चिढ़ार, हुकुमसिंह तेकाम, भुवनेश कुशवाहा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



