टेक्नोलॉजीमध्य प्रदेश

एनर्जी सेविंग में बदला आर्किटेक्चर का पैटर्न, घरों में सेंसर वाली सोलर लाइट का बढ़ा ट्रेंड

सिलवानी। ऊर्जा संरक्षण के प्रति लोगों की सोच तेजी से बदल रही है। अब लोग यह समझने लगे हैं कि ऊर्जा की बचत न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आवश्यक है। इसी सोच के चलते नगर में सोलर ऊर्जा और ऊर्जा बचाने वाले आधुनिक उपकरणों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है।
नगर में बड़े शहरों की तर्ज पर घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने का चलन तेजी से बढ़ा है। सरकारी सब्सिडी, आसान प्रक्रिया और बढ़ते बिजली बिलों से राहत पाने के उद्देश्य से लोग सौर ऊर्जा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
होम कंस्ट्रक्शन में स्मार्ट लाइट्स को मिल रही प्राथमिकता
नए मकानों के निर्माण के दौरान अब सोलर लाइटिंग सिस्टम और स्मार्ट एलईडी लाइट्स की फिटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ ये स्मार्ट लाइट्स घरों की सुंदरता भी बढ़ा रही हैं। सेंसर आधारित सोलर लाइट्स रात होते ही स्वतः चालू हो जाती हैं, जिससे बिजली की अतिरिक्त खपत नहीं होती।
ऊर्जा संरक्षण के लिए अपनाए जा रहे उपाय
सर्दियों में वॉटर हीटर और रूम हीटर के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग।
एलईडी एवं स्मार्ट बल्बों का बढ़ता इस्तेमाल।
गार्डन और बाहरी क्षेत्रों में सोलर लाइट्स की स्थापना।
प्राकृतिक रोशनी और हवा को ध्यान में रखकर घरों का निर्माण।
प्राकृतिक रोशनी पर बढ़ा फोकस
नगर में अब आर्किटेक्चर का स्वरूप भी बदल रहा है। लोग ऐसे घरों का निर्माण करा रहे हैं, जिनमें प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा का अधिकतम उपयोग हो सके। इसके लिए ओपन एरिया कंस्ट्रक्शन को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही, सोलर लाइट्स के लिए अलग विद्युत लाइन भी बनाई जा रही है, ताकि रात होने पर लाइट्स स्वतः संचालित हो सकें।
सोलर अपनाने के प्रमुख कारण
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत बैंक खाते में सीधे सब्सिडी का लाभ।
हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा।
पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा का उपयोग।
ऊर्जा संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते सिलवानी में सोलर ऊर्जा और स्मार्ट तकनीकों को अपनाने का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह बदलाव ऊर्जा बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button