कृषिमध्य प्रदेशव्यापार

किसानों ने की कृषि उपज मंडी को गौशाला बनाने की मांग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । कृषि उपज मंडी गौरझामर में किसानों ने बार-बार अनुरोध किया की मंडी में किसानों की उपज की खरीद प्रमुख रूप से की जावे जिससे उनकी फसल का सही दाम उन्हें मिल सके और व्यापारियों की लूट खसोट से वह बच सकें देखा जा रहा है कि गौरझामर में कृषि उपज मंडी का निर्माण हो जाने के बाद ही इसके उद्देश्यों की पूर्ति नहीं की जा रही है आज किसानों को अपनी उपज व्यापारियों के लिए मजबूरी में बेचना पड़ रही है जो उन्हें ओने पौने दामों में लेकर तरह-तरह से परेशान करते हैं। व्यापारियों के हाथों खुलेआम लूट खसोट के शिकार हो रहे किसानों ने उनके हित में उनकी उपज का मंडी में ही शीघ्र अति शीघ्र खरीदी शुरू करने एवं डाक करने की मांग की है किसानों का कहना है कि यदि मंडी समिति गौरझामर की कृषि उपज मंडी में डाक नहीं करती है तो ऐसे विशाल परिसर को खाली छोड़ने की बजाय गौशाला में तब्दील कर दिया जावे जिससे यहां आवारा रूप से विचरण करने वाले मवेशियों को रखा जावे जिससे उनकी फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। प्रायः देखा जा रहा है कि एक तरफ व्यापारी उनकी फसलों को एन केन प्रकारेण अप्रत्यक्ष रूप से लूट खसोट करने में लगे हुए हैं तो दूसरी तरफ उनकी खेतों में खड़ी फसलों को गाय बैल पालतू आवारा जानवर नष्ट कर उनकी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा रहे हैं इस तरह से किसान दोनों तरफ से मारा जा रहा है शासन एवं मंडी कमेटी इस ओर शीघ्र ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button