मध्य प्रदेश

कोचिंग सेंटर संचालक को हाईटेंशन करंट, 108 मदद जिला अस्पताल भर्ती, हालात गंभीर रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित सागर नाका चौकी के समीप मधुबन होम्स कॉलोनी दमोह में किराए से निवास रत काम कर रहे कोचिंग सेंटर संचालक शिवम पिता रामकिशोर बाबेलिया उम्र (26) वर्षीय को हाई टेंशन से करंट लगने पर गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जिसकी हालत गंभीर होने पर ड्यूटीरत डॉक्टर ने तत्कालीन उपचार कर 108 से जबलपुर रेफर किया है, बताया गया है कि मधुबन होम्स कॉलोनी में जैसे ही कोचिंग सेंटर संचालक को करंट लगा, तो वहां निवासरत डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड हर्ष कुमार जैन को खबर लगी तो तत्काल उन्होंने अपने अधीनस्थ प्लाटून कमांडर प्राची दुबे, जोगेश विश्वकर्मा, एसडीआरएफ और होमगार्ड जवानों को तत्काल बुलाकर करंट से तड़प रहे कोचिंग सेंटर संचालक को इलाज के लिए 108 से दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जिसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा जबलपुर रेफर किया गया है. इधर अभिनव होम्स कॉलोनी के संचालक भी अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को कई बार हाई टेंशन तार ऊपर करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आज तक विद्युत विभाग ने हाई टेंशन तारों को ऊंचा नहीं किया।

Related Articles

Back to top button