क्राइम

अज्ञात कारणों से 27 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । रायसेन जिले के दीवानगंज पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा टपरियों पर 27 वर्षीय संतोष अहिरवार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी बीरबल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संतोष अहिरवार मजदूरी का काम करता था और जो गुरुवार रात में घर में अलग कमरे में सोया था जब सुबह परिजनों आवाज लगाने पर गेट नहीं खोले तो खिड़की से जाकर देखा तो युवक का शव रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। जिसकी सूचना तुरंत दीवानगंज पुलिस चौकी में दी गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दीवानगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दीवानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर दीवानगंज मेडिकल ऑफिसर डॉ एके माथुर द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button