मंडी व्यापारी के मुनीम को बंधक बनाकर ईंट से चेहरा कुचला, आंख फोड़ी, और लूट
रायसेन। रायसेन जिला मुख्यालय की कृषि मंडी में अनाज व्यापारी मनोज राठौर की अनाज दुकान में हुई लाखों रुपए की लूट मुंशी पदम सिंह को बंधक बनाकर और आंखें फोड़ कर दोनों हाथ पैर बांधकर दिया गया लूट की घटना को अंजाम।जिले के आला अधिकारी मौके पर मौजूद।रायसेन जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में मनोज राठौर की अनाज दुकान में बीती देर रात अज्ञात लूटरों ने मुंशी पदम सिंह को बंदी बनाकर और उसकी दोनों आंखें फोड़ कर हाथ पैर बांधकर लूट की घटना को अंजाम देते हुए लगभग 15 से 20 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया है। सुबह जब दुकान मालिक मनोज राठौर अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की मुंशी मृत अवस्था में पड़ा है और अलमारी में रखा हुआ 15 से 20 लाख रुपये गायब है और दुकान का पूरा सामान बिखरा पड़ा है, तब उनके और स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जब मुंशी की हालात को देखा तब पता चला कि मुंशी की सांसे चल रही है इसके बाद तत्काल ही मुंशी पदम सिंह को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक ने बताया कि लूट की घटना में शामिल लुटेरो का पता लगाया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लुटेरा तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है और बहुत जल्द लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।वहीं इस घटना के बाद अनाज व्यापारियों ने भी नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में लुटेरे नहीं पकड़ाने तक कल से अनाज मंडी को बंद करने का फैसला लिया है। आपको बता दें रायसेन कृषि उपज मंडी में धान के सीजन पर लगभग 7 जिलों की धान की फसल यहां बिकने आती है और प्रतिदिन करोड़ों रुपए का लेनदेन यहां होता है इसके बावजूद व्यापारी सुरक्षित नहीं है तो यह पुलिस की कार्यशाली शैली पर बड़ा सवाल लग रहा है।



