मध्य प्रदेश
अज्ञात बाइक चालक पेड़ से टकराया, मौत, बाइक सवार की पहचान नही

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली के थाना बम्होरी अंतर्गत ग्राम तुलसीपार खमारिया जोड़ पर एक अज्ञात वाहन चालक पेड़ टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की रात्रि में थाना बम्होरी अंतर्गत ग्राम तुलसीपार खमारिया जोड़ पर एक अज्ञात वाहन चालक जो रोड़ पर गिरी पेड़ मे तेज रफ्तार से आकर टक्कर मार दिया जिससे दुर्घटना में वाहन चालक की मौक़े पर ही मौत हो गई है।
इस संबंध में बम्होरी थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने मृतक के शव को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया । मृतक के सम्बन्ध मे जानकारी एकत्रित की जा रही है।
मृतक लाल कलर की हीरो स्पलेंडर बाइक क्रमांक MP37 MQ 5456 जो कि सीहोर जिला परिवहन में पंजीकृत पर सवार था। व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।



