क्राइम

शराब मामले में लेन-देन पर दो प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक निलंबित

रायसेन । पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने सुल्तानपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजा राजपूत, विनय दुबे और आरक्षक अजय बिहारी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इन तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा आर्थिक अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में यह बात सही पाई गई, जिसके आधार पर उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। सुल्तानपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजा राजपूत दो बार पहले भी निलंबित हो चुके हैं। एक बार उसे लाइन अटैच भी किया गया है। उसे बहाल करने के बाद फिर से सुल्तानपुर थाने में ही पदस्थ कर दिया गया था। अब फिर से उसकी शिकायत हुई थी।
शराब की जब्ती कर फिर छोड़ने पर हुई शिकायत
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर थाने के इन पुलिस कर्मियों ने एक ट्रैक्टर ट्राली में ले जाई जा रही अवैध शराब को पकड़ा था, लेकिन उसमें लेन-देन करने के बाद छोड़ दिया था। लेन देन की शेष बची राशि देने के लिए संबंधित लोगों पर दबाव बनाया जा रहा था। जिसकी शिकायत संबंधित व्यक्ति ने सबूत सहित पुलिस अधीक्षक से कर दी थी। इस शिकायत की पुलिस अधीक्षक ने जांच भी कराई थी। बताया जा रहा है कि शराब लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ने के नाम पर बड़ी राशि ली गई थी।

Related Articles

Back to top button