अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री महो के नाम कलेक्टर महोदय दमोह को ज्ञापन सौपा गया। दोपहर 3 बजे दमोह जिला के अध्यापक शिक्षक कमल नेहरू पार्क में एकत्रित हुये ओर रैली निकालकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुये भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुँचे ज्ञापन में प्रमुख मांगे नियुक्ति दिनांक से बरिष्टता दी जाए पुरानी पेंशन बहाली की जावे अनुकंपा नियुक्ति अबिलम्ब कर आश्रितों को लाभ दिया जावे आदि सहित ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मनोहर दुबे, आरिफ अंजुम, अजेंन्द्र सिंह राजपूत के अलावा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह, सुरेंद्र राय, देवेंद्र ठाकुर, मुकेश सराफ, घर्मेन्द्र यादव, गगन कनॉजे, मोहन आदर्श, खिलान सिंह सहित किरण उपाध्याय, यशवंती मोगे, पवन खरे, नीरज पांडे जी, जितेंद्र सिंह राजपूत, नीरज नायक, अभय भट्ट, डीसी बेन, भगवत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गुड्डा ठाकुर, महेंद्र दीक्षित, एमएल अहिरवार, राकेश उपाध्याय, देवेंद्र मिश्रा, रामप्रकाश शुक्ला, विपिन तिवारी, ताहिर खान, दुर्गेश मिश्रा, रामशंकर छिरौलय, निशांत छिरौलया, सुनील सोनी, मनोहर सिंह, कृष्णकुमार तिवारी, रतन सिंह, मुलायम सिंह, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मोहन राय सहित बड़ी ंसंख्या में शिक्षको की उपस्थिति रही।



