पर्यावरणमध्य प्रदेश

आंधी हवा के साथ हुई तेज बारिश सड़क हुईं तर-बतर

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । आज सुबह से ही कड़ाके की धूप के साथ गर्मी ने लोगों को हैरान कर दिया था कि अचानक दोपहर बाद आकाश में उमड़ते घुमड़ते बादलों ने डेरा जमा लिया तथा बादलों की गड़गड़ाहट बिजली की चमक के साथ ही तेज हवा आंधी के साथ ही बेमौसम बारिश शुरू हो गई । बारिश शुरू होते ही रोजमर्रा की तरह बिजली गुल हो गई तथा आधे घंटे तेज बारिश होती रही जिससे नगर में मौसम ठंडा होते ही गर्मी से राहत तो मिली ग ई इसके साथ ही बारिश से नगर की सड़कें तर-बतर हो गई । कुछ क्षेत्रों में नालियों का पानी गंदगी भरा सड़कों पर बह निकला जो बदबू फैलाता दिखाई दिया इसके साथ ही लगातार रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा । इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरने के समाचार भी मिले हैं ।

Related Articles

Back to top button