ज्योतिष

Today Panchang आज का पंचांग मंगलवार, 24 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦•••  *_जय श्री हरि_*  •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾         
*मंगलवार  24  नवम्बर  2026*
24 नवम्बर 2026 दिन मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि है। आज स्नान – दान एवं व्रतदि की पूण्यतमा पूर्णिमा हैं। आज सिक्खों के दसवें गुरु गुरुनानक देव जी की जन्म जयन्ती हैं। आज की पूर्णिमा को कुमार कार्तिकेय जी के दर्शन का बहुत महत्व माना जाता है। आज से भीष्म पंचक समाप्ति् हो जाती है। आज त्रिपुरोत्सव है। इसे त्रिपुरोत्सव पूर्णिमा भी कहा जाता है। आज कासी में विश्वविख्यात देव दीपावली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। आज गंगा स्नान का अनन्तफल बताया जाता है। आज सायंकाल में मत्स्यावतार का उत्सव भी मनाया जाएगा। और वही पुष्कर क्षेत्र के स्नान का भी बड़ा महत्व होता है। आज जैन लोगों का महावीर रथोत्सव का भी पर्व हैं। आज से कार्तिक मास का स्नान -दान – यम- नियम का व्रत भी पूर्ण हो जाएगा। आप सभी सनातनियों को “देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, मत्स्यावतार, त्रिपुरोत्सव, एवं सिक्खों के गुरु गुरुनानक देव जी के जन्म जयन्ती” कि हार्दिक शुभकामनाए।।
हनुमान जी का मंत्र : हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।
🌌 *_दिन (वार) – मंगलवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से उम्र कम होती है। अत: इस दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए ।
*_मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से हनुमान जी प्रसन्न होते है। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड का पाठ करना चाहिए।
*_मंगलवार को यथासंभव मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करके उन्हें लाल गुलाब, इत्र अर्पित करके बूंदी / लाल पेड़े या गुड़ चने का प्रशाद चढ़ाएं । हनुमान जी की पूजा से भूत-प्रेत, नज़र की बाधा से बचाव होता है, शत्रु परास्त होते है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 नल_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन –  दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛈️ *_मास – कार्तिक मास_*
🌕 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि: मंगलवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 08:23 PM तक उपरांत प्रतिपदा_*
✏️ *_तिथि स्वामी – पूर्णिमा तिथि पूर्णत्व की तिथि मानी जाती है. इस तिथि के स्वामी स्वयं चन्द्र देव हैं. इस दिन सूर्य और चन्द्रमा समसप्तक होते हैं।_*
💫 *_नक्षत्र : नक्षत्र कृत्तिका 11:25 PM तक उपरांत रोहिणी_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी : कृतिका नक्षत्र का स्वामी ग्रह सूर्य है। इसके अधिष्ठाता देवता अग्नि देव माने जाते हैं।_*
⚜️ *_योग : परिघ योग 04:05 PM तक, उसके बाद शिव योग_*
⚡ *_प्रथम करण : विष्टि 10:05 AM तक_*
✨ *_द्वितीय करण : बव 08:23 PM तक, बाद बालव 06:38 AM तक, बाद कौलव_*
🔥 *_गुलिक काल : मंगलवार का गुलिक दोपहर 12:06 से 01:26 बजे तक।_*
🤖 *_राहुकाल (अशुभ) – दोपहर 15:19 बजे से 16:41 बजे तक। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।_*
⚜️ *_दिशाशूल – मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो कोई गुड़ खाकर यात्रा कर सकते है।_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:50.00 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:36.00 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 05:03 ए एम से 05:57 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : 05:30 ए एम से 06:51 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : 11:47 ए एम से 12:29 पी एम तक_*
🔯 *_विजय मुहूर्त : 01:53 पी एम से 02:36 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : 05:22 पी एम से 05:49 पी एम तक_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या : 05:25 पी एम से 06:45 पी एम तक_*
💧 *_अमृत काल : 09:16 पी एम से 10:42 पी एम तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : 11:41 पी एम से 12:35 ए एम, नवम्बर 25 तक_*
⭐ *_सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:51 ए एम से 11:25 पी एम तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।_*
💁🏻‍♀️ *_आज का उपाय-देवी मन्दिर में सवाकिलो अनार चढ़ाएं।_*
🌴 *_वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ पर्व एवं त्यौहार : कार्तिक स्नान का अन्तिम दिन/ देव दीवाली/ भीष्म पञ्चक समाप्त/ गुरु नानक जयन्ती/ पुष्कर स्नान/ कार्तिगाई दीपम्/ कार्तिक अष्टाह्निका विधान पूर्ण/ कार्तिक रथ यात्रा/ कार्तिक पूर्णिमा व्रत/ कार्तिक पूर्णिमा/ अन्वाधान/ उत्तम मन्वादि/ भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग/ आडल योग/ केदार व्रत (उड़िसा)/ कृतिका दिपम् (द.भा.)/ पुष्कर मेला (अजमेर)/ अहोम सेनापति लचित बरफुकन जन्म दिवस, सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी स्मृति दिवस, स्वतंत्रता सेनानी सर छोटूराम जन्म दिवस, अभिनेता अमोल पालेकर जन्म दिवस, राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री जन्म दिवस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी जयन्ती, लेखिका अरुंधति रॉय जयन्ती, राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह), राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)
✍🏼 *_तिथि विशेष – पूर्णिमा को घी एवं प्रतिपदा को कुष्मांड खाना एवं दान करना दोनों वर्जित बताया गया है। पूर्णिमा तिथि एक सौम्य और पुष्टिदा तिथि मानी जाती है। इसके देवता चन्द्रमा हैं तथा यह पूर्णा नाम से विख्यात है। यह शुक्ल पक्ष में ही होती है और पूर्ण शुभ फलदायी मानी गयी है।      
🗼 *_Vastu tips_* 🗽
नमक रखने की सही दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में नमक रखने के लिए पश्चिम दिशा को अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में नमक रखने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।
*_कांच के डिब्बे में रखें नमक: नमक को रखने के लिए कांच या सिरेमिक के साफ डिब्बे का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, नमक को स्टील या लोहे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए। पारंपरिक मान्यताओं में लोहे और स्टील को शनि से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए नमक के लिए उचित बर्तन चुनने की सलाह दी जाती है।
*_ढक्कन लगाकर रखें नमक को हमेशा ढक्कन वाले डिब्बे में रखना चाहिए। इसे खुला छोड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। साथ ही, डिब्बे को साफ रखना भी जरूरी है, ताकि नमक में धूल या दूसरी गंदगी न मिले।     
❇️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
घर में कलहपूर्ण वातावरण, धन-हानि एवं रोग-बाधा से परेशानी होती हो तो आप अपने घर में मोरपंख कि झाड़ू या मोरपंख पूजा-स्थल में रखें नित्य नियम के बाद मन-ही-मन भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करते हुए इस पंख या झाड़ू को प्रत्येक कमरे में एवं रोग-पीड़ित के चारों तरफ गोल-गोल घुमाये। कुछ देर ‘ॐकार ‘ का कीर्तन करें-करायें | ऐसा करने से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा ऊपरी एवं बुरी शक्तियों का प्रभाव भी दूर हो जाता है।     
☕ *आरोग्य संजीवनी* 🫖
त्वचा पर निर्देशानुसार मच्छर-रोधी क्रीम लगाएं तथा दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगाएं।
*_सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। डेंगू फैलाने वाला मच्छर प्रायः दिन में और मलेरिया वाला मच्छर अक्सर शाम से रात के बीच काटता है, इसलिए पूरे दिन सावधानी आवश्यक है।
*_घर और आसपास सफाई रखें, नालियों में पानी रुकने पर स्थानीय निकाय की व्यवस्था करें।
*_तेज बुखार, सिर या शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, ठंड लगना, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी होने पर चिकित्सक से जांच कराएं। पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी, रक्तस्राव, चक्कर, बेहोशी या सांस लेने में कठिना     
🌹 *गुरु भक्ति योग* 🌸
        *पुष्कर का रहस्य, सावित्री का श्राप और सृष्टि का एक अनकहा अध्याय*
        *_घटना उस समय की है जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ने लगा था। ऋषि-मुनियों के यज्ञ बाधित होने लगे थे और नकारात्मक शक्तियां धीरे-धीरे अपना प्रभाव बढ़ा रही थीं। देवताओं ने ब्रह्मा जी से प्रार्थना की कि वे पृथ्वी पर एक महान यज्ञ करें जिससे पूरे संसार में फिर से शांति और धर्म की स्थापना हो सके। भगवान ब्रह्मा ने ध्यान लगाया और यज्ञ के लिए एक पवित्र स्थान चुना। वह स्थान था पुष्कर। कहते हैं जैसे ही ब्रह्मा जी ने कमल का फूल पृथ्वी पर छोड़ा, वह आकर इसी भूमि पर गिरा और वहां एक पवित्र सरोवर प्रकट हुआ। तभी से यह स्थान देवताओं की भूमि माना जाने लगा।
       *_धीरे-धीरे यज्ञ की तैयारियां शुरू हुईं। दूर-दूर से ऋषि-मुनि और देवता वहां पहुंचने लगे। पूरा वातावरण वेद मंत्रों से गूंज उठा लेकिन एक समस्या थी। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार कोई भी यज्ञ पत्नी के बिना पूर्ण नहीं माना जाता। इसलिए भगवान ब्रह्मा को अपनी पत्नी देवी सावित्री का इंतजार था। संदेश भेजे गए। देवदूत बार-बार उन्हें बुलाने गए। लेकिन सावित्री जी अभी तक नहीं पहुंची थीं। उधर शुभ मुहूर्त तेजी से बीत रहा था। ऋषियों ने चिंतित होकर कहा कि यदि यज्ञ समय पर शुरू नहीं हुआ तो इसका फल अधूरा रह जाएगा।
        *_समय निकलता जा रहा था। वातावरण में बेचैनी बढ़ने लगी। तभी देवराज इंद्र आगे आए। उन्होंने गंभीर स्वर में कहा कि प्रभु यदि माता सावित्री समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं तो कोई और उपाय करना होगा। यज्ञ का शुभ समय हाथ से निकल रहा है। कुछ क्षणों तक वहां सन्नाटा छाया रहा। फिर इंद्र देव ने एक पवित्र कन्या को वहां लाने का सुझाव दिया। वह कन्या थी गायत्री। कहते हैं गायत्री कोई साधारण स्त्री नहीं थीं। वे स्वयं दिव्य शक्ति का स्वरूप थीं। ऋषियों ने भी इस उपाय को उचित बताया। अंततः यज्ञ की मर्यादा और शुभ समय को बचाने के लिए भगवान ब्रह्मा ने गायत्री से विवाह किया और उनके साथ यज्ञ मंडप में बैठ गए।
       *_उधर देवी सावित्री तेजी से पुष्कर की ओर आ रही थीं। उनके मन में उत्साह था कि वे अपने पति के साथ इस महान यज्ञ का हिस्सा बनेंगी। लेकिन जैसे ही वे यज्ञ स्थल पर पहुंचीं, उनका चेहरा एकदम बदल गया। सामने ब्रह्मा जी यज्ञ कर रहे थे और उनके बगल में कोई दूसरी स्त्री बैठी थी। कुछ क्षणों के लिए पूरा वातावरण शांत हो गया, फिर धीरे-धीरे सावित्री की आंखों में आंसू भर आए। वह पीड़ा केवल एक पत्नी की नहीं बल्कि विश्वास टूटने की थी। अगले ही क्षण उनका दुख भयंकर क्रोध में बदल गया।
       *_देवी सावित्री की आवाज पूरे यज्ञ मंडप में गूंज उठी। हे ब्रह्मा! आपने यज्ञ के लिए मुझे प्रतीक्षा करने योग्य भी नहीं समझा? आपने मेरे रहते दूसरा विवाह कर लिया? देवता सिर झुकाकर खड़े रहे। कोई कुछ बोल नहीं पाया। अग्नि की लपटें भी मानो शांत हो गईं। फिर क्रोधित सावित्री ने कांपती आवाज में कहा कि आज मैं तुम्हें श्राप देती हूं कि पृथ्वी पर तुम्हारी पूजा कभी नहीं होगी। तुम्हारे नाम के मंदिर नहीं बनेंगे। लोग तुम्हें सृष्टि का रचयिता तो मानेंगे, लेकिन तुम्हारी आराधना नहीं करेंगे। उनके शब्द बिजली की तरह पूरे यज्ञ स्थल में गूंज उठे। देवता भयभीत हो गए। स्वयं इंद्र भी कांप उठे। क्योंकि यह श्राप किसी साधारण स्त्री का नहीं बल्कि आदिशक्ति का था।
       *_भगवान ब्रह्मा शांत बैठे रहे। उन्होंने न क्रोध किया, न विरोध। शायद वे जानते थे कि सावित्री का दर्द उचित था। यज्ञ पूरा हुआ लेकिन उस दिन के बाद सब कुछ बदल गया। धीरे-धीरे देवी सावित्री का क्रोध शांत होने लगा। उन्हें एहसास हुआ कि क्रोध में उन्होंने बहुत बड़ा श्राप दे दिया है। तब उन्होंने अपने शब्दों को थोड़ा बदलते हुए कहा कि हालांकि पृथ्वी पर तुम्हारी पूजा नहीं होगी, लेकिन एक स्थान ऐसा रहेगा जहां लोग तुम्हारी आराधना करेंगे और वह स्थान होगा पुष्कर। तभी से पुष्कर भगवान ब्रह्मा की पूजा का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है।
        *_आज भी जब लोग पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में प्रवेश करते हैं तो उन्हें यह कथा याद दिलाई जाती है। दुनिया में शिव के, विष्णु के, देवी के और हनुमान जी के लाखों मंदिर हैं,लेकिन भगवान ब्रह्मा के मंदिर बहुत कम हैं और इसका कारण वही प्राचीन श्राप माना जाता है। कहते हैं उस दिन देवी सावित्री का क्रोध केवल एक पत्नी का क्रोध नहीं बल्कि धर्म और सम्मान की रक्षा का प्रतीक था। इसलिए आज भी पुष्कर की पवित्र हवा में यह कहानी गूंजती है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, रिश्तों का सम्मान सबसे बड़ा धर्म होता है और यही कारण है कि सृष्टि के रचयिता होने के बावजूद भगवान ब्रह्मा का सबसे प्रसिद्ध मंदिर केवल पुष्कर में ही है।
       🙏 जय ब्रह्म देव 🙏
𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼 🙏🏻𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼
⚜️ *_हमारे वैदिक सनातन धर्म में हर मास की पूर्णिमा को कोई-न-कोई व्रत-त्यौहार होता ही है। जिनकी कुण्डली में चन्द्रमा की दशा चल रही हो उसे पूर्णिमा के दिन उपवास रखना अर्थात व्रत करना चाहिये। जिनके बच्चे कफ रोगी हों अर्थात सर्दी, जुकाम, खाँसी और निमोनियाँ समय-समय पर होती रहती हो उनकी माँ को वर्षपर्यन्त पूर्णिमा का व्रत करना और चन्द्रोदय के बाद चंद्रार्घ्य देकर व्रत तोड़ना चाहिये।।
*_पूर्णिमा माता लक्ष्मी को विशेष प्रिय होती है। इसलिये आज के दिन महालक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से मनोवान्छित कामनाओं की सिद्धि होती है। पूर्णिमा को शिवलिंग पर शहद, कच्चा दूध, बिल्वपत्र, शमीपत्र, फुल तथा फलादि चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। पूर्णिमा को शिव पूजन में सफ़ेद चन्दन में केशर घिसकर शिवलिंग पर चढ़ाने से घर के पारिवारिक एवं आन्तरिक कलह और अशान्ति दूर होती है।।

Related Articles

Back to top button