मध्य प्रदेश

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने करौंदी में स्थान का किया निरीक्षण

भारत के केंद्र बिंदु में हो सकता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम, केंद्र बिंदु का भी किया निरीक्षण
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारत के केंद्र बिंदु करौंदी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम हो सकता है। राष्ट्रीय स्तर के प्रस्तावित कार्यक्रम के स्थान का चयन करने भारत सरकार दिल्ली के आयुष मंत्रालय की सयुंक्त सचिव कविता गर्ग ने राज्य और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ केंद्र बिंदु करौंदी में स्थान का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की हस्तियां शामिल होंगी। जिसको लेकर शासन प्रशासन तमाम मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल के चयन में जुटा है। जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को लेकर करौंदी के अलावा जबलपुर में भी कई स्थानों का निरीक्षण संयुक्त सचिव ने किया है।कार्यक्रम को लेकर स्थान का अभी फाइनल नही हो पाया है।
केंद्र बिंदु को लेकर जुटाई जानकारी:- प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए स्थल का निरीक्षण करने के बाद आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव कविता गर्ग ने देश के ह्रदयस्थल पर बने स्मारक का निरीक्षण किया। केंद्र बिंदु के इतिहास के बारे जानकारी जुटाई। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के यहाँ से लगाव को भी जाना। संयुक्त सचिव स्मारक पर टीम के साथ फोटो भी खिंचवाई हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, एसडीएम विन्की सिंह मारे, एसडीओपी मोनिका तिवारी, जनपद सीईओ विनोद पाण्डेय, थाना प्रभारी अनिल काकड़े, आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, उपयंत्री मनीष हल्दकार, पंचायत सचिव सतीश गौतम उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button