मध्य प्रदेश

उदयपुरा कूचवाड़ा हत्याकांड से जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त, अवैध अतिक्रमण हटवाने सौंपा ज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के वक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी

उदयपुरा । जनपद पंचायत सभागार में ग्राम पंचायत सरपंच संघ की बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कुचवाड़ा गांव हुए खूनी खेल पर खेद प्रकट किया एवं जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं अतिक्रमण हटाने के वक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग रखी। हर ग्राम पंचायातो ये शासकीय भूमि पर अतिक्रमण है उनके हटवाने के लिए जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य भवन रोड अन्य कार्य करने के लिये भूमि से अतिक्रमण हटाना अति आवश्यक होता है। कुचवाड़ा ग्राम पंचायत में जो घटना हुई है जिससे जनप्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है। उदयपुरा जनपद ग्राम कुचवाडा मे हुए सरपंच प्रतिनिधि एवं उनके भतीजे के हुए मर्डर के विरोध मे भरत नायक तहसीलदार उदयपुरा को कलेक्टर रायसेन के नाम से ज्ञापन सोपा गया जिसे सरपंचो के द्वारा मांग रखी गई है कि ग्राम पंचयात मे अतिक्रमण हटाने के लिये पर्यप्त पुलिस बल उपलब्ध किया जाए तब ही अतिक्रमण हटाने की कार्यबाही की जाए एवं हत्यारों के द्वारा किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाबे ।
ज्ञापन देने वालो मे हेमराज सिंह चौहान सरपंच संघ अध्यक्ष, शिवकुमार दुबे सरपंच संघ प्रबक्ता, रामज़ी पटेल जनपद उपाध्यक्ष, संतोष रघुवंशी, गोबिंद सिंह पटेल, महेश रघुवंशी, जितेंद्र रघुवंशी, गयाप्रसाद तिवारी, कमल आदिवासी जनपद सदस्य, शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button