एम. पी. वर्किंग जर्नलिस्ट युनियन की प्रांतीय कार्यशाला सम्पन्न
रजनी खेतान इंदौर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक बनी
उज्जैन । मंगलवार को एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन उज्जैन के होटल साईं दरबार फ्रीगंज में किया गया। जिसमें यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने अध्यक्षता करते हुए प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संभागीय अध्यक्ष एवं महासचिव विभिन्न समितियों के संयोजक की बैठक में यूनियन के सदस्य एवं पत्रकारों के हित में क्या कार्य किया जाना है उसको लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार रामसिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान और विजय व्यास का पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा वर्षों से मांग करते आ रहे हैं कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो उस विषय को लेकर भी इस प्रांतीय अधिवेशन में चर्चा की गई। कार्यक्रम में उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। संभागीय जनसंपर्क अधिकारी सुश्री रश्मि देशमुख ने अध्यक्षता की। साथ ही कांग्रेस की फायरब्रांड नेता नूरी खान ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह चंदेल और युवा पत्रकार संदीप मेहता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। और पत्रकारों के हित के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून विषय पर संबोधित किया।
मुख्य रूप से एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के कानूनी सलाहकार अरुण शर्मा और एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के शहर अध्यक्ष संजय पुरोहित वरिष्ठ पत्रकार दीपक बेलानी, ओम प्रकाश पाल, प्रवीण पंड्या, सफदर हाशमी, नीलेश मालवीय पत्रकार उपस्थित रहें ।
इस अवसर पर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष महासचिव, संभागीय अध्यक्ष एवं महासचिव, विभिन्न समितियों के संयोजक ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गई। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सुश्री रजनी खेतान इंदौर, प्रांतीय महासचिव के पद पर दिलीप मिश्रा देवास की नियुक्ति, युवा प्रकोष्ठ के पद पर लवली खनूजा गाडरवारा, को कार्यभार दिया गया। सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों की सहमति से यह नियुक्तियां की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा की 53 बी वैवाहिक दाम्पत्य जीवन की वर्षगांठ भी मनाई गई।
सभी पदाधिकारियों का आभार उज्जैन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पुरोहित ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों का यूनियन का रूमाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।




