मध्य प्रदेश

दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौतः ग्रामीणों ने बाहर निकाला

विदिशा । एमपी के विदिशा में सड़क किनारे बनी डबरी में नहाने के दौरान दो बच्चो की डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चे जगदीश स्वामी के दर्शन करके वापस गांव आ रहे थे। डबरी के नहाने के दौरान हादसे के शिकार हो गए। ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करैया के रहने वाले 3 बच्चे शनिवार को जगदीश स्वामी के दर्शन करने के लिए पिंड भरते हुए मनौरा गए थे।
जगदीश स्वामी के दर्शन करके बच्चे वापस गांव आ रहे थे। गांव के पास बनी डबरी में नहाने लगे। दोनों को तैरना नहीं आता था। नहाते समय हादसा हो गया। दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और वह डूब गए । उनके साथ गए बच्चे ने इस बात की जानकारी गांव वालों को दी। जिसके बाद बच्चो को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। तब तक दोनों किशोर की डबरी में डूबने के चलते मौत हो गई ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो बच्चे के शवों को बरामद करके पीएम के लिए ग्यारसपुर अस्पताल भेजा। जहां 7 जुलाई को दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया। एक साथ गांव में दो किशोरों की मौत के कारण पूरा गांव गमगीन है। बताया गया कि दीनू पुत्र बलवीर कुशवाहा उम्र 15 साल और कृष्णा पुत्र मुकेश अहिरवार उम्र 14 साल की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button