मध्य प्रदेश
खेत पर बनी झोपड़ी में लगी आग, 40 हजार नगद सहित घर गृहस्थी का सामान जला

रायसेन । जिले के ग्राम सालेरा में खेत पर बनी झोपड़ी में रविवार को आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखे 40 हजार नगद सहित घर गृहस्थी का अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर सिंह बैरागी निवासी वार्ड क्रमांक. 13 का खेत ग्राम सालेरा थाना रायसेन में है। जो पिछले 6 महीने से खेत पर बनी झोपड़ी में ही रह रहे थे और फसल की रखवाली कर रहे थे।
किशोर सिंह बैरागी ने बताया कि परिवार सहित खेत से सालेरा काम से आ गए थे। तभी भतीजे ने फोन करके सूचना दी कि तुम्हारी खेत पर बनी झोपड़ी में आग लग रही है मौके पर पहुंचे जब तक झोपड़ी चलकर खाक हो गई थी वहीं उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल बेचने के 40 हजार रुपए एवं चांदी की पायल जिसकी कीमत करीब 8000 रुपए थी। झोपड़ी में ही रखे थे जो जल गए जिससे काफी नुकसान हुआ है।



