मध्य प्रदेश

बोलेरो की टक्कर ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक सहित 7 महिलाएं घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के अंतर्गत नोहटा थाना क्षेत्र धुनगी नाला के पास सामने से आ रही बोलेरो क्रॉसिंग के दौरान ऑटो रिक्शा से टकरा जाने पर ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार चालक सहित आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हुई है. जिन्हें उपचार के लिए इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि हिनौती आजम गांव से सिग्रामपुर गंगा जली पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी नोहटा थाना क्षेत्र के धुनगी नाला के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक बबलू पिता दयाराम मेहरा उम्र 40 वर्ष निवासी हिनौती आजम, प्रभाबाई उम्र 55 वर्ष, दसोदाबाई उम्र 60 वर्ष, सुहाग रानी उम्र 60 वर्ष, प्रेमबाई 50 वर्ष सदा रानी 75 वर्ष और रजनीबाई 50 वर्ष यह सभी निवासी हिनौती आजम के बताए गए हैं, जिन्हें घायल हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसमें ऑटो रिक्शा चालक बबलू मेहरा की हालत ड्यूटी रत डॉक्टर विक्रम पटेल द्वारा बताई गई है।

Related Articles

Back to top button