मध्य प्रदेश

कुएं में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत, SDERF ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उदका में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय कक्षा 10वीं के छात्र की खेत में बने निजी कुएं में नहाने के प्रयास में गिरने से डूबने के कारण मौत हो गई। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
होम गार्ड्स सहा. उप निरीक्षक लखन सिंह गौर ने बताया कि उदका निवासी मिश्रीलाल शिल्पकार का 15 वर्षीय पुत्र सचिन शिल्पकार सुबह करीब 9 बजे कक्षा 10 वीं का स्कूल में पेपर देने की तैयारी के लिए खेत में बने कुएं से नहाने के लिए पानी लेने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुएं के पास पानी का कुप्पा मिलने ओर कुएं में बाल्टी गिरने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तो कुएं में करीब 40 फीट पानी भरा था। छात्र की तलाश के लिए करीब पांच पानी की मोटर पंप लगाकर कुएं का पानी बाहर निकाला गया। साथ ही रायसेन से SEDRF की टीम को बुलाया गया। पानी का स्तर करीब 10 फीट कम होने के बाद भी कुएं में लगभग 30 फीट पानी बचा था। एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड्स टीम में शामिल लखन सिंह गौर , सुरेश कुमार, रामपालसिंह, लाखनसिंह, शैलेंद्र शाह, रामकिशन, देवीसिंह इत्यादि ने आधा घण्टे की मशक्कत के बाद सचिन के शव को कुएं से बाहर निकाला।
पुलिस शव को सुल्तानगंज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक सचिन कक्षा 10वीं का छात्र था और स्कूल पेपर की तैयारी कर रहा था।

Related Articles

Back to top button