मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत कुर्रे में मजदूर दिवस पर मजदूरों का पुष्प माला पहना कर किया सम्मान, मजदूर देश की शान

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र सिहोरा तहसील कार्यालय के ग्राम पंचायत कुर्रे में सोमवार दोपहर 1 बजे से मजदूर दिवस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ग्राम पंचायत कुर्रे में 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति उमाशंकर अग्रवाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के आदेशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के तत्वधान में एवं जन साहस संस्था के समन्वय से सिहोरा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुर्रे में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के इस अवसर पर नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2015 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर एवं मजदूर दिवस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुर्रे सरपंच गजेंद्र सिंह, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं जन साहस संस्था जिला समन्वयक लक्ष्मण भगमल टीम के सदस्य, संजीव श्रीवास पीएलवी, ओमप्रकाश, ज्योति सेन एवं समस्त मजदूर के साथ ग्रामीण जनों की उपस्थित में कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
इस कार्यक्रम में निःशुल्क विधिक साक्षरता, निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में तथा, बाल श्रम, सामाजिक सुरक्षा, मानव तस्करी, बधुआ मजदूरी, प्रवासी मजदूर, सुरक्षित पलायन, मानसिक स्वास्थ्य एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में समस्त ग्राम वासियों को जानकारी प्रदान की गई ।

Related Articles

Back to top button