मध्य प्रदेश

जन विश्वास अभियान के तहत विद्या सागर सेवाश्रम में प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शुक्रवार को विद्या सागर सेवा आश्रम समिति (गौशाला), सम्मेदगिरी गोसलपुर में जन विश्वास अभियान के तहत जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े एवं जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अनु. अधिकारी ज्योति परस्ते, थाना प्रभारी गोसलपुर, तहसीलदार सिहोरा, पुष्पराज बघेल जिला पंचायत सदस्य, धर्मेंद्र सिंह राजपूत जनपद पंचायत सदस्य, श्रीमती रश्मि मृगेंद्र अग्निहोत्री जनपद अध्यक्ष, गिरजा जितेंद्र पालीवाल सरपंच एवं समस्त विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी के साथ गोसलपुर का गौशाला निरीक्षण हेतु आगमन हुआ ।
अतिथियों ने गौशाला परिसर का निरीक्षण कर गौवंशों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और गौशाला की साफ सफाई गायों की उचित देखभाल का अवलोकन कर गौशाला प्रबंधन की सराहना की एवं यथायोग्य सहयोग करने का आश्वासन दिया । गौशाला समिति ने सिहोरा तहसील में पशु शवदाह भट्टी लगाने एवं मृत गौवंश के सम्मान जनक अंतिम संस्कार हेतु भूमि आवंटित करने हेतु ज्ञापन दिया । सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
इस अवसर पर गौशाला के संरक्षक अंकुर जैन, पूर्व अध्यक्ष अरुण जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री इं. सुनील जैन, कोषाध्यक्ष यतेंद्र जैन, सहमंत्री अमित जैन, कार्यालय मंत्री संदीप जैन, रानू जैन प्रबंधक बिहारी लाल रजक, बृजेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button