मध्य प्रदेशराजनीति
जीतू पटवारी 2 जून को दमोह में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होगे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षो, मंडलम अध्यक्षो, सेक्टर प्रभारियों, मोर्चा संगठनों प्रकोष्ठो विभागो के अध्यक्षो से विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन, शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा ने अनुरोध किया है कि बुंदेलखण्ड के प्रभारी पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का 2 जून शुक्रवार को दमोह आगमन हो रहा है वह सांय 3.30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते के पश्चात् साय 4 बजे अंबेडकर चौक स्थित मानस भवन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के पश्चात् पूर्व नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता राशु चौहान के निवास पर कार्यकर्ताओं से व्यक्गित मुलाकात करेगें।



