कुएं में मिला संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाये ससुराल पक्ष पर हत्या करने के आरोप

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । जिले के बुडेरा थाना अंतर्गत ग्राम ऐरोरा में एक साल पहले ब्याही गयी रामसखी लोधी की मौत का मामला सामने आया है। जिसमें मृतिका के परिजनो ने बताया कि एक साल पहले रामसखी लोधी का विवाह ऐरोरा निवासी मानसिंह से किया गया था । तब से लगातार दहेज को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा रामसखी को मारपीट कर परेशान किया जा रहा था कई बार लोगों के समझाने के बाद भी जब वह नहीं माने तो रामसखी को अप्रैल में मानसिंह मायके छोड़ गया लगभग दो महीने मायके में रहने के बाद 17 जून को मानसिंह अपने जीजा तेजसिंह के साथ आया और बोला कि अब ऐसा नहीं होगा तब मायके वालों ने रामसखी को अपने दामाद मानसिंह के साथ ससुराल भेज दिया।
रविवार को जब लड़की के परिजनों को आस पड़ोस वालों ने मोबाइल पर कोई अप्रिय घटना होने की शंका जताते हुए सूचना दी, तो तत्काल धजरई निवासी रामसखी के परिजन ऐरोरा रामसखी के ससुराल पहुंचे। वहाँ पर ससुराल पक्ष के नहीं मिलने पर रामसखी की तलाश की गई तो रामसखी का शव कुएं में होना पाया गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी, पुलिस मौके पर पहुंची शव को निकलवाया गया, पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लड़की के परिजनों के आरोप है कि रामसखी की हत्या हुई है, और यह सब रामसखी के ससुराल ने पक्ष ने किया है, फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मोजूदगी में रामसखी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है । पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



