क्राइम

पुलिस कस्टडी में दो साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी की मौत

चौकी प्रभारी और दो पुलिस कर्मी निलंबित
एसडीएम पथरिया, तहसीलदार बटियागढ़, एसडीओपी हटा सहित पुलिस बल की की मौजूदगी में हुआ अंतिम दाह संस्कार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले अतंर्गत बटियागढ़ का यह पूरा मामला 2021 का है, जिसमें आरोपी नरेंद्र सिंह लोधी पिता नत्थू लोधी उम्र 27 साल निवासी गूगरा कला के द्वारा बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ेरी ग्राम में जैन मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। तब से यह 3000 रूपये इनामी आरोपी फरार चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बटियागढ़ थाना क्षेत्र की केरबना चौकी के चौकी प्रभारी योगेन्द्र गायकवाड़ सहित दो पुलिसकर्मी जानकारी मिलने पर आरोपी को गुजरात, सूरत पकड़ने गए हुए थे। वहां पर जाकर पता चला कि आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा है। वहां की क्षेत्रीय पुलिस की मदद से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपी को वापस बटियागढ़ थाना लाया जा रहा था, तभी रात हो जाने की वजह से पुलिस सहित आरोपी एक होटल में रुक गए. सुबह जब आरोपी फ्रेस होकर बाथरूम से निकला और भागने के प्रयास में सीधा खिड़की से कूद गया। जिस वजह से आरोपी के सिर में गंभीर चोट आ गई। आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चोट गंभीर होने की वजह से आरोपी की मौत हो गई।
जिसमें जिसमें चौकी प्रभारी और दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिए जाने की खबर मिल रही हैं। मामले की न्यायिक जांच भी की जाएगी, आरोपी के शव को उसके निज ग्राम गूगरा कला लाया गया। शव परिजनों को सौंप कर अनुविभागीय अधिकारी पथरिया भव्या त्रिपाठी, एसडीओपी हटा वीरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार बटियागढ़ विजय साहु, बटियागढ़ थाना प्रभारी सोनाली जैन, एसआई पीडी दुबे सहित भारी पुलिस बल के सामने अंतिम संस्कार किया गया।।आरोपी के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि पुलिस के कारण ही मेरे बेटे की मौत हुई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी केरबना और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है और जांच की जा रही है, आरोपी निस्तार के लिए हथकड़ी खोली गई थी। इसी दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, पुलिस की लापरवाही तो हुई है, लेकिन गलती नहीं है और बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button