धार्मिकमध्य प्रदेश
पंचकल्याणक में सकल दिगम्बर हदाईपुर जैन समाज बेगमगंज द्रव्य लेकर पहुंचा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की असीम अनुकम्पा से मुनि श्री 108 सुब्रत सागर महाराज के परम मंगल सानिध्य में सुल्तानगंज में भव्य पंचकल्याणक एवं वेदी प्रतिष्ठा विश्व शांति महायज्ञ विधान का आयोजन हो रहा है जिसमें जिसमें सकल दिगम्बर हदाईपुर जैन समाज बेगमगंज द्रव्य लेकर गए और पांच कल्याण में सभी जैन समाज ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लिया जिसमें सकल दिगंबर जैन समाज हदाईपुर बेगमगंज के अध्यक्ष चक्रेश जैन, सत्येंद्र सराफ, रानू बिल्हरा, विमल जैन पिपलिया, दिनेश जैन, अशोक जैन मंडी, टिल्लू पारले आदि लोग शामिल हुए और बड़ी संख्या में महिला मंडल भी शामिल रही जिन्होंने अष्टद्रव्य के साथ सभी ने नगर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना भी की।