मध्य प्रदेश

भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त समाज का निर्माण करना : भुजजीलाल सेन

जयकारो के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के दूसरे रविवार को कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में मासिक महाआरती संपन्न की गई। जिसमें मां एवं गुरुवर के गगनभेदी जयकारे लगाए शंख ध्वनि कर भगवती आदिशक्ति जगत जननी एवं परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र भगवान आरती संपन्न की गई। समापन की बेला में भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय उप प्रचार मंत्री भैया भुज्जी lलाल सेन ने कहा परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र भगवान की कृपा हम सबको पल प्रतिपल प्राप्त हो रही है जिससे हम सब मां के भक्त जनकल्याण परोपकार के तरफ और कदम बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे जन-जन में परिवर्तन किया जा सके हर घर में मां का ध्वज लगे और हर घर में मां की ज्योत जले जिससे हर घर सुख समृद्धि का जीवन जी सके भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता भैया बाबूलाल विश्वकर्मा ने कहा परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान ने तीन तीन धाराओं का गठन किया है जैसे पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम भगवती मानव कल्याण संगठन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी इन तीनों धाराओं का लक्ष्य है समाज कल्याण परोपकार धर्म राष्ट्र मानवता की सेवा करना भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त समाज का निर्माण करना जिस प्रकार गंगा यमुना सरस्वती तीनों त्रिवेणी समाज का कल्याण कर रही है उसी प्रकार ए तीन धाराएं आज समाज के दरवाजे से जा करके निकल रही हैं और समाज को नशा मुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जिला उपाध्यक्ष ओमवती अठया ने कहा कि हर मनुष्य के तीन कर्तव्य परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान ने बतलाया।

Related Articles

Back to top button