भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला का आगमन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम व भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा पाठ 5 घंटे का चालीसा पाठ 1 घंटे के दिव्य आरती क्रम किए जाते हैं जो समाज कल्याण समाज उत्थान समाज में परिवर्तन एवं समाज सेवा के लिए किए जा रहे हैं इसी के तारतम्य में 24 घंटे का जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ दमोह जिले की तहसील पथरिया में 27 अप्रैल 2023 को प्रारंभ हुआ जिसका समापन 28 अप्रैल को शाम 5ः00 बजे संपन्न होने जा रहा है जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न वहन संध्या शुक्ला जी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला उर्फ राजू भैया जी का भी शुभ आगमन हो रहा है जिसमें सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोगों के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है कि आए और मां गुरुवर का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपने आप में परिवर्तन कर धर्म लाभ अर्जित करें।