मध्य प्रदेश

मंडल तेजगढ़ में एवं सेक्टर पुरा झलौन में

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह लोधी रहे जिसमें सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष तेजगढ़ ने की । पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह लोधी ने स्थापना दिवस पर अपनी बात रखते हुए कहा हमारी 3 सांसदों से शुरू हुई थी और आज 303 पर पहुंच गई है और देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है आप सभी कार्यकर्ताओं की दम पर यह पार्टी चल रही है और सभी मिलकर पार्टी के हित में काम करे ।
कार्यक्रम में शामिल हरिसिंह यादव जनपद सदस्य, भोजराज कोष्टी, अनिल जैन, मंडल उपाध्यक्ष गंगाराम बंशल, महामंत्री अमान सिंह लोधी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष प्रेम सिंह लोधी, नीरज असाटी कैलाश सिंह देव सिंह लोधी, हरेन्दपाल सिंह, विनीता ठाकुर, मोहिनी ठाकुर, पन्जी सेठ, मुरली कोष्टी, अजय नामदेव, दुर्जन सिंह, रुप लाल विश्वकर्मा, मुकेश जैन, गोकल खरे, देवी पटेल, पुष्पेंद्र सेन, राजेंद्र साहू एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button