कृषिमध्य प्रदेश

मंडी प्रशासन एवं व्यापारियों के सहयोग से मंडी चलाने के किए जा रहे हैं निरंतर प्रयास

रिपोर्टर ; प्रशांत जोशी
देवरी । विगत अप्रैल माह से निरंतर व्यापारियों कृषि उपज मंडी समिति सचिव रजनी वर्मा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों नगर के गणमान्य नागरिकों के विशेष सहयोग से मंडी सुचारू रूप से चलाने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं ।
कृषि उपज उपमंडी समिति देवरी के प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया गया कि मंडी कभी बंद नहीं हुई क्षेत्र के किसान जब अपनी उपज मंडी लेकर आते हैं तो समस्त व्यापारियों की उपस्थिति में नीलामी की जाती है ।
वर्तमान में भी सुबह 10:30 एवं शाम को 3:30 बजे नीलामी होती है और तत्काल भुगतान करवाया जाता है ।
वर्तमान में शासकीय चना, मसूर की खरीदी चल रही है जिससे किसानों ने चना, मसूर के रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं औऱ वहां पर तुलवा रहे हैं शासकीय खरीदी बंद होने के बाद मंडी में उपज की आवक बढ़ जाएगी किसान अपनी उपज का सही दाम मंडी में माल लाकर अपनी उपज का सही दाम प्राप्त करें।
उक्त अवसर पर रविशंकर मोदी, संतोष कुमार बसैया, बृजेश कुमार गुप्ता, ऋषभ कुमार जैन, अमित कुमार गुप्ता, सौरभ कुमार गुप्ता, भोला सिंह रघुवंशी, नीलेश मोरिया, किसान दयालु सिह, रामशंकर लोधी, श्रवन कुमार, संदीप लोधी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button